रविवार, फ़रवरी 21, 2016

रस के उदाहरण और प्रश्न



1.   श्रृगार    का स्थायी भाव लिखिए|  रति
2.       निसदिन बरसत नयन हमारे | सदा रहति पावस ऋतु हम पै , जब ते स्याम सिधारे |वियोग श्रृगार
3.       बतरस लालच लाल की, मुरली धरि लुकाय | सौहं करे , भौहानी हंसी, दैन  कहै ,  नटि जाय ? में रस बताइए | श्रृगार रस
4.       पत्तों से लदी डाल  कहीं हरी ,कहीं लाल , कहीं  घड़ी है उर में  मंद – गंध- पुष्प – माल ,पाट – पाट शोभा श्री पट नहीं रही है| --- श्रृगार
5.       विभाव कितने प्रकार का होता है ? २ प्रकार
6.       मन मस्त हुआ फिर क्यों डोले ? हीरा पायो गांठ गठियायो , बार – बार वाको क्यों खोलो ? शांत
7.       अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी ,आँचल में दूध और आँखों में पानी “ में कौन सा रस है ?इसका स्थायी भाव भी लिखो ? करुण रस (दुःख )
8.       जशोदा हरि पालने झुलावे में कौन सा रस है ? वात्सल्य
9.       अवधि अधार आस आवन की ,तन – मन बिथा सही ,अब इन जोग संदेसनि सुनि-सुनि बिरहिनि बिरह दही || वियोग श्रृगार
10.   रानी विधवा हुई ,हाय विधि को भी दया नहीं आई | करुण
11.   नकली व्यूह युद्ध की रचना और खेलना खूब शिकार सैन्य घेरना दुर्ग तोड़ना ये थे उसके  प्रिय खिलवार | में कौन सा रस है ? वीर
12.   अदभुत रस का स्थायी भाव क्या है ? विस्मय
13.   अब प्रभु कृपा करहु एही भांति , सब तजि भजन करहु दिनराती “ में कौन सा रस है ? भक्ति
      14वीभत्स रस का स्थायी भाव लिखे ? घृणा