गुरुवार, जुलाई 16, 2020

सर्वनाम एवं सर्वनाम के भेद

संज्ञा के स्थान पर जिसका प्रयोग किया जाये उसे सर्वनाम कहते है |
•सर्वनाम के कुल 6 भेद है|
1-पुरूष वाचक
2-निज वाचक 
3-अनिश्चयवाचक 
4-संबंधवाचक                
5-प्रश्नवाचक
6-निश्चयवाचक 

•पुरूष वाचक सर्वनाम- पुरूष वाचक सर्वनाम में पुरूष या स्त्री किसी के भी नाम के बदले प्रयोग में हों |जैसे- मैं,आप,हम,तुम,तू,वे,ये,वह आदि
•पुरूष वाचक सर्वनाम के तीन रूप है |
•उत्तम पुरूष-किसी बात को कहने वाला| मै,हम,
•मध्यम पुरूष- जो बात को सुन रहा है अर्थात श्रोता|तू ,तुम,आप
•अन्य पुरूष- जिसके संबंध में बात कही जाये| वह अन्य पुरुष होता है |यह,वे,वह,ये,  
•निश्चय वाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम से पास या दूर की वस्तु का निश्चित बोध हो|
•यह पुस्तक अच्छी है|
•वह गाय काली है | वे अच्छे इंसान नहीं है 
 अनिश्चय वाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम किसी इस तरह की वस्तु के बारे में बताये जिसका कोई पता ठिकाना न हो या जिसके बारे में पता न हो |दूध में कुछ मिला है |
•किसी को घर पर बुलाओं

           निज वाचक सर्वनाम 

•निजवाचक सर्वनाम आप कर्ता के विषय में कुछ बताता है| परन्तु स्वयं कर्ता नहीं होता है |
•आप जैसा समझे करें |
•यह अपने आप हो गया
•आप भला तो जग भला

•प्रश्नवाचक सर्वनाम – जिस सर्वनाम से प्रश्न का बोध होता है उसे प्रश्न वाचक सर्वनाम कहते है |
•1 वह क्या चाहता है? 2 तुम कैसे आये ?
•3 कौन जाएगा ?  4 तुम क्या देख रहे हो ?
•संबंधवाचक सर्वनाम – जहाँ पर दो वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का पारस्परिक सम्बंध प्रकट होता है |
•जो मेहनत करेगा,सो मीठा फल खायेगा |
•जो तुम चाहे करो
•जो बोओगे सो कटेगा |

 

कोई टिप्पणी नहीं:

भारत के विकास में हिन्दी का योगदान

  भारत के अभ्युदय और विकास की महायात्रा में हिन्दी का योगदान भाषा केवल विचारों के संप्रेषण का माध्यम मात्र नहीं होती; वह किसी राष्ट्र की आत्...